Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डविदेश

चीन और रूस Vs जापान- ग्‍लोबल टाइम्‍स ने धमकाया

यूक्रेन युद्ध को लेकर चल रहे तनाव के बीच रूस और चीन के युद्धपोतों के जापान की ‘घेरेबंदी’ से पूर्वी चीन सागर में तनाव काफी बढ़ गया है। जापान ने जहां विवादित द्वीपों के पास चीन और रूस के युद्धपोतों को जोरदार विरोध किया है, वहीं ड्रैगन के सरकारी भोंपू ग्‍लोबल टाइम्‍स ने कहा है कि यह दोनों देशों की ओर से जापान को चेतावनी है। चीन के ग्‍लोबल टाइम्‍स ने रूस के सुर में सुर मिलाते हुए कहा कि पश्चिमी प्रशांत इलाके में रूस की नौसैनिक गतिविधि जापान को डराने के लिए है ताकि वह उतावले में कोई कदम न उठा ले।जापान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि एक रूसी फ्रीगेट के जापानी जल क्षेत्र में प्रवेश के 40 मिनट चीनी युद्धपोत के घुसने की पुष्टि हुई। ग्‍लोबल टाइम्‍स ने दावा किया कि चीन और रूस के युद्धपोतों के पास सेनकाकू द्वीप से सटे इलाके में जाने और आने का अधिकार है। चीनी अखबार ने चीन के रक्षा विशेषज्ञों के हवाले से दावा किया कि यह जापान को चेतावनी है। बताया जा रहा है कि चीन ने अपने Type 053H3 फ्रीगेट को भेजा था जो YJ-83 एंटी शिप मिसाइल, HHQ-7 एयर डिफेंस मिसाइल और 37 मिलिमीटर कैलिबर की बंदूक से लैस था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *