Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डमनोरंजन

कपिल शर्मा के शो में लौट रही हैं ‘पिंकी बुआ’?

15 साल पहले कपिल शर्मा अमृतसर से मुंबई आए थे और ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ शो से लोगों के दिलों पर छा गए थे। इसके बाद उन्होंने अपना शो शुरू किया, जिसका नाम था- ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’। उस समय टीवी पर इस तरह का शो कभी नहीं आया था। एक मजेदार फैमिली, जिसमें दादी भी थीं और बुआ भी। पड़ोसी भी थे और वाइफ भी। इस शो को लोगों का खूब प्यार मिला और इसी शो से ‘पिंकी बुआ’ बनने वाली उपासना सिंह भी घर-घर में छा गईं, लेकिन फैंस को तब झटका लगा, जब उन्होंने अचानक शो छोड़ दिया। पहले कहा जाता था कि कपिल से उनका मनमुटाव हो गया था तो किसी ने ये भी कहा कि उन्हें अच्छी पेमेंट नहीं मिल रही थी। उपासना इस बारे में पहले भी बात कर चुकी हैं, लेकिन अब एक बार फिर उन्होंने खुलासा किया है कि वाकई में शो छोड़ने की वजह क्या थी और वो कब वापस आएंगी।

उपासना सिंह (Upasana Singh) ने बॉलिवुड हंगामा से कहा कि वो और कपिल शर्मा (Kapil Sharma) अभी भी अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने कपिल से एक शर्त रखतेे हुए कहा है कि अगर कोई अच्छा रोल हो, तभी उन्हें कॉल करें। उन्होंने ये भी खुलासा किया है कि कपिल के शो में उन्हें अच्छी फीस मिलती थी, लेकिन वो अपने काम से संतुष्ट नहीं थीं। इसलिए शो छोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *