Google Analytics Meta Pixel
देशफीचर्ड

बागी शिंदे ने सुप्रीम कोर्ट से कहा- उद्धव सरकार के पास बहुमत नहीं

महाराष्ट्र का सियासी संग्राम 7वें दिन सुप्रीम कोर्ट में पहुंच गया है। बागी विधायक एकनाथ शिंदे की याचिका पर जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस बीएस पादरीवाला की बेंच अब से कुछ देर में सुनवाई करेगी। शिंदे ने अर्जी में कहा है कि उद्धव सरकार ने बहुमत खो दिया है।

शिंदे का पक्ष हरीश साल्वे और शिवसेना का पक्ष अभिषेक मनु सिंघवी रखेंगे। सुनवाई का लाइव टेलीकास्ट गुवाहाटी में बैठे बागी विधायक भी देख सकेंगे।

​​​​​शिदें गुट के विधायक सुप्रीम कोर्ट क्यों गए
महाराष्ट्र विधानसभा के डिप्टी स्पीकर ने एक नोटिस जारी कर शिवसेना के बागी विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया। इस नोटिस के खिलाफ शिंदे गुट के विधायक सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए। बागी विधायकों का तर्क है कि शिवसेना विधायक दल के 2 तिहाई से ज्यादा सदस्य हमारा समर्थन करते हैं। यह जानने के बाद भी डिप्टी स्पीकर ने 21 जून को पार्टी के विधायक दल का नया नेता नियुक्त कर दिया।

विधायकों ने कोर्ट में सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया
एक याचिका में विधायकों ने अपने और अपने परिवार की सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया है। बागी विधायकों का कहना है कि शिवसेना नेताओं की ओर से उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं। ऐसे में उन्हें और उनके परिवार को जान का खतरा है। दूसरे पक्ष (शिवसेना) ने न केवल उनके घर-परिवार से सुरक्षा वापस ले ली है, बल्कि बार-बार पार्टी कार्यकर्ताओं को भड़काने की कोशिश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *