फीचर्डमनोरंजन

R Madhavan बोले- ISRO ने हिंदू कैलेंडर देखकर लॉन्‍च किया था मंगल मिशन

साउथ और हिंदी फिल्मों के फेमस ऐक्टर आर माधवन इन दिनों अपनी फिल्म ‘रॉकेटरी नांबी इफेक्ट’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस मूवी का फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि माधवन ने इस फिल्म के लिए जी-जान लगा दिया है। उनकी ये मूवी पूरे 7 साल में कंप्लीट हुई है। खैर, वो इस मूवी के प्रमोशन में जोरशोर से जुटे हुए हैं। उन्होंने हाल ही में एक प्रमोशनल इवेंट में कुछ ऐसा कह दिया कि अब वो सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। उन्होंने इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन और उनके Mars Orbiter Mission को लेकर कुछ ऐसा दावा कर दिया है, जिससे लोग भड़क गए हैं।

आर माधवन (R Madhavan) की मूवी ‘रॉकेटरी द नांबी इफेक्ट’ की रिलीज में अब कम वक्त बचा है। ऐसे में ऐक्टर फिल्म को जोर-शोर से प्रमोट कर रहे हैं। एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान माधवन ने ISRO और उनके Mars Orbiter Mission के बारे में एक विवादित बयान दे दिया, जिस पर हंगामा मच गया है। उन्होंने दावा कि पंचांग और हिंदू कैलेंडर की मदद से ISRO ने स्पेस (अंतरिक्ष) में रॉकेट लॉन्च किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *