Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 9, 2026
Latest:
फीचर्डव्यापार

भारत पहुंचा झुनझुनवाला की कंपनी आकासा एयर का पहला विमान

दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला की कंपनी आकासा एयर का पहला बोईंग 737 मैक्स विमान मंगलवार को नई दिल्ली पहुंच गया। इसके साथ ही कंपनी परिचालन शुरू करने के लिए जरूरी एयर परिचालन परमिट हासिल करने के करीब पहुंच गई है।

15 जून को ही मिल गई थी चाबी

आकासा एयर ने एक बयान में कहा कि एयरलाइन को अमेरिका के सिएटल में 15 जून को विमान की औपचारिक चाबियां मिली थीं।

72 विमानों का ऑर्डर दे चुके हैं झुनझुनवाला

आकासा एयर ने पिछले नवंबर में बोइंग को 72 बोइंग 737 मैक्स विमानों का ऑर्डर दिया था, जिसमें से यह पहली आपूर्ति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *