Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डविदेश

ताइवान ने बनाई सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल

 चीन की धमकियों से जूझ रहे ताइवान ने ड्रैगन के खतरे से निपटने के लिए स्‍वदेशी सुपरसोनिक मिसाइल यून फेंग बनाने में सफलता हासिल कर ली है। यह मिसाइल चीन की राजधानी बीजिंग तक तबाही मचाने में सक्षम है। ताइवान के विधायी सभा के अध्‍यक्ष यू सी कून ने इस मिसाइल का हवाला देकर चीन को चेतावनी दी। उन्‍होंने कहा कि ताइवान पर हमला करने से पहले चीन दो बार सोच ले। योउ ने यह चेतावनी ऐसे समय पर दी है जब चीन और ताइवान के बीच समुद्री इलाके पर ड्रैगन ने अपनी संप्रभुता का दावा किया है।

चीन ने पहली बार यह दावा किया है कि ताइवान स्‍ट्रेट एक अंतरराष्‍ट्रीय समुद्र नहीं है। ताइवान ओवरसीज नेटवर्क के समक्ष दिए अपने भाषण में यू सी कून ने ताइवान चीन के खिलाफ अपनी गुप्‍त मिसाइल का इस्‍तेमाल करने से परहेज नहीं करेगा। उन्‍होंने यह भी बताया कि ताइवान अपनी सेना को सुपरपावर चीन से होने वाली किसी जंग से निपटने के लिए आत्‍मनिर्भर बनाने की योजना पर काम कर रहा है।

ताइवान चीन की राजधानी बीजिंग तक को निशाना बनाने में सक्षम
ताइवानी नेता ने ताइवान की तुलना यूक्रेन से करते हुए कहा कि हम अपनी संप्रभुता की रक्षा करेंगे और उन्‍हें इसके लिए तैयार रहना होगा। माना जा जाता है कि ताइवान ने यून फेंग क्रूज मिसाइल का विकास 1996 में ताइवान स्‍ट्रेट संकट के पैदा होने के बाद किया था। उस समय चीन ने कई मिसाइल परीक्षण करके ताइवान को डराने की कोशिश की थी। माना जाता है कि ताइवान की इस क्रूज मिसाइल की मूल रूप से रेंज 1000 किमी थी लेकिन इसके अपडेट वर्जन की मारक क्षमता अब 2000 किमी तक पहुंच गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *