पोड़गांव में खुला CM के विकास का पिटारा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत अंतागढ़ विधानसभा के पोड़गांव पहुंचे। CM ने यहां जनचौपाल लगाई। इलाके के लोगों से रूबरू हुए। CM ने यहां सौगातों का पिटारा खोला। लोगों की मांग अनुसार अंतागढ़ में ADM और ASP की पदस्थापना करने की घोषणा कर दी। इसके साथ स्कूल, अस्पताल से लेकर सड़क, पुल-पुलिया बनाने की भी घोषणा की। साथ ही नक्सल प्रभावित इलाके के ग्रामीणों से मुख्यमंत्री ने बातचीत की। समस्याओं का निराकरण करने का भरोसा दिलाया।

पोड़गांव पहुंचते ही मुख्यमंत्री ने सबसे पहले अंतागढ़ परगना के सिपाही माने जाने वाले टोंगराज बाबा के मंदिर के नए स्वरूप को स्थानीय जनता को लोकार्पित किया। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार जगदलपुर के प्रथम राजा अन्नमदेव ने अपने राज्य के अंतिम छोर पर बसे अंतागढ़ विधानसभा के पोड़गांव में राज्य की सरहद पर रक्षा के लिए टोंगराज बाबा की प्रतिमा को स्थापित करवाया गया था। अंतागढ़ की देवी देवली दाई, नयापारा के चूंगा बाबा की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पारंपरिक विधि-विधान से पूजा अर्चना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *