देशफीचर्ड

PM मोदी बोले- भारत में स्टार्टअप की दुनिया बदली

PM मोदी ने शुक्रवार रात मध्यप्रदेश स्टार्टअप नीति का वर्चुअल शुभारंभ कर दिया। कार्यक्रम में मोदी ने सबसे पहले स्टार्टअप करने वाले तीन युवाओं से संवाद किया। जिसमें उन्होंने युवाओं से उनके स्टार्टअप के अनुभव, संघर्ष और चुनौतियों को लेकर जानकारी ली।

PM मोदी का संबोधन –

– मैं इस आयोजन के लिए प्रदेश सरकार को बधाई देता हूं।

– 2014 में जब हमारी सरकार आई थी, तो देश में 300-400 के आसपास स्टार्टअप थे।

– आज भारत में स्टार्टअप की दुनिया ही बदल गई, आज हमारे देश में करीब 70 हजार नए स्टार्टअप है।

– आज भारत में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप हब है।

– 8 साल पहले स्टार्टअप शब्द की बहुत ही कम चर्चा थी।

– इन 8 साल में सोची समझी प्लानिंग से स्टार्टअप क्रांति आई।

– हम दुनिया के सबसे बड़े यूनिकॉर्न स्टार्टअप में भी सबसे बड़ी ताकत के रूप में उभर रहे हैं।

– आप कल्पना कर सकते हैं शून्य से शुरुआत करके यूनिकॉर्न बनने का मतलब होता है, करीब 7 हजार करोड़ रुपए की पूंजी तक पहुंचना।

– आज हमारे देश में हर 7 दिन में एक नया यूनिकॉर्न स्टार्टअप तैयार हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *