Google Analytics Meta Pixel
खेलफीचर्ड

बैंगलोर के खिलाफ हार से मुश्किल हुई CSK की प्लेऑफ की डगर

नई दिल्ली:आईपीएल 2022 (IPL 2022) में इस बार चेन्नई सुपरकिंग्स का सिक्का नहीं चल रहा है। क्रिकेट का महाकुंभ शुरू होने से पहले टीम ने नियमित कप्तान एमएस धोनी की जगह ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को कप्तान बनाया जिसके बाद परिणाम निराशजनक रहे। जडेजा ने धोनी की फिर कप्तानी सौंपी तो सनराइजर्स हैदराबाद पर जीत से टीम पटरी पर लौटी लेकिन, बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के खिलाफ हार ने उसे एक बार फिर टैंक से उतार दिया है। 4 मई को हुए इस मुकाबले में आरसीबी से 13 रनों से शिकस्त के बाद सीएसएके की प्लेऑफ (CSK Playoff Scenario) की राह और मुश्किल हो गई है।

क्या रहा मैच का हाल
रायल चैंलेंजर्स के खिलाफ चेन्नई सुपरकिंग्स हैदराबाद के खिलाफ मिली जीत (CSK Win Against SRH) को भुनाना चाहती थी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। बैंगलोर रायल चैलेंजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए। कप्तान फाफ डु प्लेसिस के (38 रन, 22 गेंद) तरफ से मिली तेज शुरुआत, महिपाल लोमरोर (42 रन, 27 गेंद) की ताबड़तोड़ बैटिंग और अंतिम ओवर्स में दिनेश कार्तिक (26* रन, 17 गेंद) के चिर-परिचित अंदाज से टीम ने एक डिफेंडिंग टोटल खड़ा किया। चेन्नई सुपरकिंग्स ने 174 रनों का पीछा करते हुए 8 विकेट पर 160 रन ही बना पाई। टीम की तफ से रुतुराज गायकवाड ने 23 गेंदों पर 28 रन बनाए जबकि पिछले मैच की लय कायम रखते हुए डेवोन कॉन्वे ने 37 गेंद पर 56 रन जोड़े। मगर इनके आउट होने के बाद केवल मोईन अली (34 रन, 27 गेंद) कुछ हद तक फाइट दे सके। धोनी मात्र 2 रन बनाकर आउट हो गए जिसके कारण सीएसके 13 रनों से पीछे रह गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *