पद्म अवॉर्डी से बदसलूकी:कोर्ट ने 91 साल के मायाधर राउत से घर खाली कराने का आदेश दिया था

पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित ओडिसी नृत्य गुरु मायाधर राउत (91) को संपदा निदेशालय ने उनके घर से बेदखल कर दिया। मायाधर को दक्षिण दिल्ली के एशियन खेलगांव में सरकारी आवास आवंटित किया गया था। मंगलवार से मायाधर सहित बाकी कलाकारों की बेदखली की कार्रवाई शुरू की गई, जिनका आवंटन 2014 में रद्द कर दिया गया था।

आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने 2020 में कलाकारों से घर खाली करने के लिए नोटिस जारी किया था। जिसके बाद बिरजू महाराज सहित कई कलाकारों ने अदालत का रुख किया था।

2014 से नहीं बढ़ाया गया कॉन्ट्रैक्ट
संस्कृति मंत्रालय की सिफारिश पर 1970 के दशक में कलाकारों को बेहद कम किराए पर 3 साल के कॉन्ट्रैक्ट बेस पर घर आवंटित किए गए थे। जिसे हर 3 साल बाद लगातार बढ़ाया जा रहा था। 2014 के बाद इसे नहीं बढ़ाया गया। इसके चलते कलाकारों पर घर खाली करने का दबाव बढ़ता जा रहा था। एशियाड खेलगांव में रहने वाले इन कलाकारों को 31 दिसंबर 2020 की समय सीमा दी गई थी। कैबिनेट कमेटी ने 27 कलाकारों से 2014 के बाद भी घरों में रहने के लिए कुल 32.09 करोड़ का किराया माफ करने का फैसला लिया और उन्हें 31 दिसंबर तक घर खाली करने का समय दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *