Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 9, 2026
Latest:
खास खबरफीचर्ड

इमरान खान ने कुर्सी के लिए खेला ‘अमेर‍िका कार्ड’

इस्‍लामाबाद: पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कुर्सी बचाने के लिए पाकिस्‍तानी राजदूत की ओर से भेजे गए एक राजनयिक संदेश का हवाला देकर अमेरिका पर सरकार गिराने की साजिश का आरोप मढ़ दिया। यही नहीं इसी साजिश का हवाला देकर विपक्ष के अविश्‍वास प्रस्‍ताव को भी खारिज कर दिया गया। अब पाकिस्‍तान के विदेश मंत्रालय को वर्षों तक इसका खामियाजा भुगतने का डर सता रहा है। यही नहीं विदेश मंत्रालय के अधिकारी प्रधानमंत्री के गोपनीय राजनयिक संदेश को सार्वजनिक करने के बाद अब भविष्‍य में ऐसा कोई संदेश भेजने से डर रहे हैं।

विदेश मंत्रालय के दो वरिष्‍ठ अधिकारियों ने पाकिस्‍तानी अखबार एक्‍सप्रेस ट्रिब्‍यून से बातचीत में खुलासा किया कि राजनयिक इस पूरे विवाद से खुश नहीं हैं। उन्‍होंने कहा कि जिस तरह से इमरान खान ने गोपनीय संदेश का इस्‍तेमाल अपने राजनीतिक उद्देश्‍यों को हासिल करने के लिए किया है, उसका विदेश मंत्रालय को आने वाले कई वर्षों तक खामियाजा भुगतना पड़ेगा। अधिकारी ने कहा कि इमरान की इस गलती का असर यह होगा कि अब विदेशों में तैनात राजनय‍िक अपना आकलन करने में बहुत सावधान होंगे।

अमेरिका इमरान के आरोपों को भूलेगा नहीं: पूर्व आईएसआई चीफ
पाकिस्‍तानी अधिकारी ने कहा, ‘राजनयिक पाकिस्‍तान के लिए आंख और कान होते हैं और जिन देशों में वे तैनात होते हैं, वहां का स्‍पष्‍ट और ईमानदारी के साथ फीडबैक देते हैं। इसी फीडबैक के आधार पर देश के नीति निर्माता उस देश के प्रति अपनी नीति बनाते हैं। अधिकारी ने चेताया, ‘अगर सरकार ने इस तरह के सीक्रेट संदेश का इस्‍तेमाल अपने राजनयिक फायदे के लिए करना शुरू कर दिया तो राजनयिक ईमानदारी से अपना आकलन लिखने से बचेंगे।’ एक अन्‍य अधिकारी ने कहा कि सरकार ने राजनयिक संदेश के मुद्दे को बहुत बढ़ा चढ़ाकर पेश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *