यूक्रेन हमले से पुतिन की फैमिली को भी झटका

 यूक्रेन में रूस की बमबारी का असर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बड़ी बेटी डॉ. मारिया वोरन्तसोवा (36) पर भी हुआ है। जी हां, यूक्रेन युद्ध के चलते पुतिन की बेटी का रूस में सुपर-रिच विदेशियों के लिए एलीट मेडिकल सेंटर खोलने का सपना चकनाचूर हो गया है। खबर है कि वह (Maria Vorontsova) अपने डच बिजनसमैन पति (Maria Vorontsova) से अलग हो गई हैं। उनकी शादी टूट गई है। मारिया बच्चों में होने वाली दुर्लभ जेनेटिक बीमारी की एक्सपर्ट डॉक्टर हैं। दोनों के बच्चे भी हैं। डॉ. मारिया का जन्म उस समय हुआ था जब रूसी राष्ट्रपति पुतिन केजीबी जासूस हुआ करते थे।

रूस के निर्वासित खोजी पत्रकार सर्गेई कानेव ने खुलासा किया है कि पुतिन के यूक्रेन पर हमला करने के फैसले ने उनकी बेटी का परिवार उजाड़ दिया। रूस पर पश्चिमी देशों की ओर से व्यापक प्रतिबंध लगाए गए हैं। उन्होंने खुलासा किया, ‘सेंट पीटर्सबर्ग के करीब सुपर मॉडर्न मेडिकल सेंटर बनाने के मेगा प्रोजेक्ट में उनकी बड़ी हिस्सेदारी है।’

पुतिन की बेटी का प्लान था कि यूरोप के मरीजों और गल्फ देशों के अमीर शेखों को इलाज के लिए रूस आकर्षित किया जा सके। रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि यूक्रेन पर हमले के बाद अब यूरोप के लोग और शेख कैसे आ पाएंगे?

पुतिन की बड़ी बेटी के पति का नाम Jorrit Faassen है। हालांकि रिपोर्टों में यह नहीं बताया गया है कि पति-पत्नी कब अलग गए लेकिन समझा जा रहा है युद्ध शुरू होने के आसपास उनके रास्ते अलग हो गए। उनके बच्चों की डीटेल सार्वजनिक नहीं है। फसेन के बारे में कहा जाता है कि वह लंबे समय तक रूस में काम कर चुके हैं। उनके पिता डच आर्म्ड फोर्सेज में कर्नल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *