Google Analytics Meta Pixel
खास खबरफीचर्ड

रूसी डेलिगेशन बेलारूस में 24 घंटे से बातचीत शुरू होने के इंतजार में

यूक्रेन में रूस के हमले लगातार आठवें दिन भी जारी हैं। राजधानी कीव के अलावा खार्किव सहित कुछ बड़े शहरों में रूसी सेना मिसाइलें दाग रही है। इस बीच उत्तरी कीव से करीब 80 किलोमीटर दूर चेर्नीहीव, सुकाची, बुका शहर की सैटेलाइट इमेज सामने आई हैं, जिनमें तबाही का मंजर साफ दिखाई दे रहा है। यह इमेज अमेरिका की मैक्सार टेक्नोलॉजीज ने जारी की है।

रूस सरकार के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा, ‘यूक्रेन से बातचीत के लिए हमारा डेलिगेशन बुधवार दोपहर से बेलारूस में मौजूद है, लेकिन यूक्रेन का दल अब तक यहां नहीं पहुंचा है। हम उनका इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद है वो जल्द यहां पहुंचेंगे।’ हालांकि तय यह हुआ था कि बातचीत बेलारूस में न होकर पोलैंड में होगी, लेकिन रूस का डेलिगेशन बेलारूस में मौजूद है।

बेलारूस पर भी अमेरिका ने लगाया प्रतिबंध
अमेरिका ने रूस के साथ बेलारूस पर भी कड़े प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया है। व्हाइट हाउस ने कहा है कि रूस और बेलारूस के डिफेंस सेक्टर में होने वाले एक्सपोर्ट पर बैन लगाया गया है।

जेलेंस्की को यूक्रेन का नेता मानने को तैयार रूस
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि उनका देश यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की को वहां का नेता मानने को तैयार है। साथ ही रूस जेलेंस्की की पूरी हिफाजत भी करेगा। उन्होंने कहा कि यूक्रेन हमें अपने हथियारों की जानकारी दे तो हम हमले रोक देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *