Google Analytics Meta Pixel
खास खबरफीचर्ड

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच ऐक्शन में जो बाइडेन

मिन्स्क: रूस यूक्रेन युद्ध के बीच अमेरिका ने बेलारूस के साथ सभी राजनयिक संबंध तोड़ लिए हैं। अमेरिकी विदेश विभाग ने बेलारूस में अपने दूतावास को बंद करने का निर्देश दिया है। बेलारूस को रूस का कट्टर समर्थक माना जाता है। यूक्रेन और अमेरिका ने दावा किया है कि रूसी फौज बेलारूस के रास्ते कीव पर हमला कर रही है। वहीं बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशेंको ने इन आरोपों को बकवास बताकर खारिज कर दिया है। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन ने कहा कि उन्होंने बेलारूस में अमेरिकी दूतावास को पूरी तरह से बंद करने का आदेश जारी किया है। उन्होंने यह भी बताया कि विदेश विभाग ने अमेरिकी राजनयिकों को रूस छोड़कर वापस आने की भी अनुमति दे दी है। अब मॉस्को स्थित अमेरिकी दूतावास में सिर्फ आवश्यक कर्मचारी की तैनात रहेंगे।

अमेरिकी दूतावास बोला- अपनों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
अमेरिकी विदेश विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि यूक्रेन में रूसी सेना के अकारण और अनुचित हमले से उपजे सुरक्षा के हालात के कारण हमने ये कदम उठाए हैं। विदेश विभाग ने कहा कि उसके कर्मचारियों और उनके परिवारों सहित अमेरिकी नागरिकों की सुरक्षा से अधिक कोई प्राथमिकता नहीं है। मॉस्को में दूतावास ने पहले ही अमेरिकी नागरिकों को रूस छोड़ने की एडवाइजरी जारी की थी।

अमेरिकी नागरिकों को रूस छोड़ने की एडवाइजरी
एडवाइजरी में कहा गया था कि रूस और पश्चिमी देशों में बढ़ते टकराव को देखते हुए अमेरिकी नागरिकों को तुरंत रूस से चले जाना चाहिए। चेतावनी में कहा गया था कि उसे रूस में अमेरिकी नागरिकों के खिलाफ उत्पीड़न की संभावना है। इसके अलावा दूतावास की उन्हें सहायता प्रदान करने की सीमित क्षमता का हवाला देते हुए रूस की यात्रा नहीं करने को कहा गया था।

_________________________________________________________________________________________________

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *