Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डमनोरंजन

अजीत की Valimai ने 3 दिन में कमाए 100 करोड़ रुपये

बीते कुछ साल में देश में साउथ की फिल्‍मों का बॉक्‍स ऑफिस पर दबदबा बढ़ा है। ‘बाहुबली’ की सफलता के बाद जहां ‘केजीएफ 2’ और ‘RRR’ जैसी फिल्‍मों से टिकट ख‍िड़की को ढेर सारी उम्‍मीदें हैं, वहीं हाल ही ‘पुष्‍पा’ (Pushpa) की कमाई ने कोरोना संक्रमण के तिलिस्‍म को भी तोड़ दिया। इसी कड़ी में अब थाला अजीत (Ajith) की फिल्‍म ‘वलीमई’ (Valimai) की कमाई ने भी बांछे ख‍िला दी हैं। फिल्‍म ने तीन दिनों में वर्ल्‍डवाइड 100 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। अजीत स्टारर ‘वलीमाई’ में हुमा कुरैशी, कार्तिकेय और सुमित्रा भी हैं। गुरुवार 24 फरवरी यह फिल्‍म सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। ऐसे में फैंस और कई बिजनस एक्‍सपर्ट्स यह आंकलन कर रहे हैं कि यह फिल्‍म भी अल्‍लू अर्जुन की ‘पुष्‍पा’ की तरह कमाई के रिकॉर्ड बनाएगी। जबकि टिकट ख‍िड़की पर हो रही कमाई पर गौर करने से यह दूर की कौड़ी नजर आती है।

ओपनिंग डे पर वर्ल्‍डवाइड 50 करोड़ का बिजनस
डायरेक्‍टर एच विनोथ की एक्शन फिल्‍म ‘वलीमई’ में अजीत कुमार एक पुलिसवाले की भूमिका में हैं। इसकी तुलना बॉलिवुड फ्रेंचाइजी ‘धूम’ से भी की जा रही है। इसमें कोई दोराय नहीं है कि सिनेमाघरों में 50 फीसदी सीटिंग कैपेसिटी के बावजूद ‘वलीमाई’ पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर बढ़‍िया कमाई कर रही है। फिल्‍म ने पहले दिन ही दुनियाभर में लगभग 50 करोड़ रुपये की कमाई की थी। लेकिन यह भी सच है कि फिल्‍म की कमाई में इसके बाद गिरावट दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *