दुनिया में सबसे तेज गति से बढ़ेगी भारत की अर्थव्यवस्था
चालू और अगले वित्तवर्ष में दुनिया में भारत की अर्थव्यवस्था सबसे तेज गति से बढ़ेगी। जबकि जापान की इकोनॉमी सबसे कम रेट से ग्रोथ करेगी। यह अनुमान विश्व बैंक ने लगाया है।
विश्वबैंक से ज्यादा सरकार का अनुमान
हालांकि इकोनॉमिक सर्वे में भारत सरकार का अनुमान विश्वबैंक से ज्यादा ग्रोथ का है। विश्व बैंक का अनुमान है कि 2021-22 यानी अप्रैल 2021 से मार्च 2022 के दौरान देश की अर्थव्यवस्था 8.3% की दर से बढ़ेगी। जबकि अगले साल यानी अप्रैल 2022 से मार्च 2023 के बीच यह 8.7% की दर से बढ़ेगी। इकोनॉमिक सर्वें में चालू वित्त वर्ष के बारे में अनुमान है कि विकास दर 9.2% रह सकती है।
अगले साल 8 से 8.5 % की दर रह सकती है
इकोनॉमिक सर्वे के अनुसार अगले साल में देश की अर्थव्यवस्था 8 से 8.5 % की दर से बढ़ सकती है। विश्व बैंक ने कहा है कि दूसरे नंबर पर चीन की इकोनॉमी होगी। चालू वित्तवर्ष में इसकी विकास दर 8% जबकि अगले साल यह भारी गिरावट के साथ 5.1% रह सकती है। अमेरिका की इकोनॉमी तीसरे नंबर पर रहेगी। चालू वित्त वर्ष में इसमें 5.6% की दर से बढ़त होगी जबकि अगले साल में यह गिरकर 3.7 % रह सकती है।
यूरो जोन की विकास दर 5.2%
यूरोपियन देशों की अर्थव्यवस्था की विकास दर इस साल में 5.2 और अगले साल में 4.2% रहने की उम्मीद जताई गई है। ब्राजील की विकास दर चालू साल में 4.9 और अगले साल में यह भारी गिरावट के साथ 1.4% रह सकती है। दक्षिण अफ्रीका की इकोनॉमी की ग्रोथ रेट 2021-22 में 4.6 और 2022-23 में 2.10 % रहने की उम्मीद है।