Google Analytics Meta Pixel
फीचर्ड

स्पोर्ट्स सप्लीमेंट्स मिलाकर लेने से ब्लड क्लॉटिंग, हार्ट अटैक और लिवर डैमेज होने का जोखिम

अगर आप भी चुस्ती-फुर्ती या परफॉर्मेंस बढ़ाने के लिए स्पोर्ट्स सप्लीमेंट्स या हेल्थ ड्रिंक लेते हैं तो अलर्ट हो जाइए। इनसे दिल को जोखिम हो सकता है। अगर इन्हें मिक्स करके लेते हैं तो ये और भी खतरनाक हो जाते हैं। यूरोपियन सोसायटी ऑफ कार्डियोलॉजी (ESC) ने इसे लेकर चेतावनी दी है। उसके मुताबिक प्रदर्शन सुधारने के लिए बड़ी संख्या में खिलाड़ी और युवा ऐसे उत्पाद ले रहे हैं। विशेषज्ञों ने एथलीट्स पर डोपिंग के 2006 विपरीत प्रभाव बताए हैं।

एक्सपर्ट्स ने आगाह किया है कि इन न्यूट्रिशनल प्रोडक्ट पर दवाओं के सख्त सुरक्षा मानक लागू नहीं होते। सख्ती न होने से इन सप्लीमेंट्स में डोपिंग नियमों को तोड़ने वाले रसायनों का खूब इस्तेमाल होता है। विशेषज्ञों का मानना है कि इन सप्लीमेंट्स को मिलाने से ये आपस में क्रिया करके और खतरनाक हो जाते हैं। इनसे मौत भी हो सकती है।

100 से ज्यादा हेल्थ सप्लीमेंट में सेहत के लिए खतरनाक तत्व
ईएससी के कार्डियोलॉजिस्ट बताते हैं कि बिना एक्सपर्ट्स की सलाह लिए लाखों लोग वेट लॉस से लेकर मसल बिल्डिंग के लिए बेतहाशा स्पोर्ट्स सप्लीमेंट्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। जिम जाने वालों में भी इनकी खासी डिमांड है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *