गोवा में Beach वेडिंग करने जा रही हैं मौनी रॉय
मौनी रॉय (Mouni Roy Wedding) और उनके कथित बॉयफ्रेंड सूरज नाम्बियार (Suraj Nambiar) की शादी की इन दिनों काफी चर्चा है। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, मौनी रॉय 27 जनवरी को सूरज से शादी रचाने की तैयारी में हैं।
पहले यह कहा जा रहा है था कि मौनी दुबई में शादी रचाएंगी क्योंकि वह अक्सर उनसे मिलने वहां जाया करती हैं। लेकिन हिन्दुस्तान टाइम्स की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, मौनी गोवी में बीच वेडिंग करने की तैयारी कर रही हैं।
एक सूत्र ने पोर्टल को जानकारी दी है कि इस शादी के लिए फाइव स्टार होटल बुक करा लिया गया है और इन्वाइट भेजना भी शुरू हो चुका है। बताया गया है कि गेस्ट को इस शादी के बारे में कोई खुलासा न करने को लेकर भी रिक्वेस्ट किया गया है। इसी के साथ कोविड-19 के बढ़ते केस को देखते हुए गेस्ट से अपने साथ वैक्सिनेशन सर्टिफिकेट लाने की भी बात कही जा रही है।
