Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डव्यापार

डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के लिए रेलटेल ने की खास तैयारी

नई दिल्ली
RailTel Data Center: ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में डिजिटल परिवर्तन और कुशल डिजिटल डिलीवरी की गति में तेजी लाने के लिए रेलटेल ने पार्टनरों के साथ संयुक्त रूप से देश के विभिन्न भागों में ऐसे क्षेत्रों में कई “एज डेटा सेंटर” बनाने का निर्णय लिया है। रेलटेल की यह नई पहल भारत सरकार के डिजिटल इंडिया के मिशन को बढ़ावा देगी।

एज डेटा सेंटर नेटवर्क के एज पर स्थित छोटे डेटा सेंटर होते हैं, जो अंतिम उपयोगकर्ताओं और उपकरणों की दूरी को कम कर देते हैं। एज पर इस प्रकार की सुविधा होने से शीघ्रता से निष्पादन और विलंबता में कमी आएगी। इस प्रकार संगठनों को इसे संसाधित करने के लिए डेटा को दूर-दराज के डेटा केंद्रों में स्थानांतरित नहीं करना होगा। डेटा सेंटर प्रबंधकों के लिए विलंब होना हमेशा एक समस्या रही है और आजकल बड़े डेटा, इंटरनेट ऑफ़ थिंग्स, क्लाउड और स्ट्रीमिंग सेवाओं और अन्य प्रौद्योगिकी प्रवृत्तियों जैसे नेक्स्ट जनरेशन एप्लिकेशन्स की विस्तृत श्रृंखला को देखते हुए यह एक महत्वपूर्ण चिंता का विषय बन गया है।

रेलटेल रेलवे परिसर/भूमि पर 102 स्थानों विशेषकर टियर-2 और टियर-3 शहरों में ऐसे एज डेटा सेंटर स्थापित करने के लिए पार्टनरों की तलाश कर रही है। संभावित बिजनेस एसोसिएट्स/पार्टनर भारत में पंजीकृत कंपनी होनी चाहिए। इस गतिविधि से लगभग 500 करोड़ रुपए के निवेश अवसर मिलेगा। रेलटेल द्वारा उद्योग को पार्टनर बनाने हेतु अभिरुचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित करने के साथ ही इन एज डेटा केंद्रों को स्थापित करने की प्रक्रिया को शुरु किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *