अब तक का सबसे बड़ा क्रिप्टोकरंसी स्कैम
Biggest Cryptocurrency Scam: हाल ही में केरल के एक कारोबारी ने क्रिप्टोकरंसी के नाम पर लगभग 900 लोगों के साथ करीब 1200 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी (Fraud on the name of Cryptocurrency) की थी। अब ईडी ने सख्त कार्रवाई करते हुए इस कारोबारी निशाद की करीब 36.72 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त कर ली हैं। यह धोखाधड़ी ‘मॉरिस कॉइन क्रिप्टोकरेंसी’ (Morris Coin cryptocurrency) योजना के नाम पर की गई और लोगों को करोड़ों की चपत लगाई गई। क्रिप्टोकरंसी अभी बहुत ही नई चीज है, जिसके बारे में कम ही लोग जानते हैं। यह असल में कैसे काम करता है, इसकी जानकारी तो बहुत ही कम लोगों को है। ऐसे में क्रिप्टोकरंसी के नाम पर बहुत सारे लोग फ्रॉड भी कर रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं अब तक के सबसे बड़े क्रिप्टोकरंसी फ्रॉड (One Coin Cryptocurrency Fraud) के बारे में, जो करीब 35 हजार करोड़ रुपये का फ्रॉड था।
दुनिया का सबसे बड़ा क्रिप्टो फ्रॉड एक लड़की ने किया था, जो बुल्गारिया की रहने वाली रुजा इग्नातोवा ने किया था। रुजा ने क्रिप्टोकरंसी ने नाम पर एक बड़ा फ्रॉड किया था। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ी रुजा पीएचडी तक कर चुकी थीं। दिमाग तो बहुत तेज था, लेकिन उसका इस्तेमाल उन्होंने गलत काम के लिए किया। इसके लिए उन्होंने यूके में अपनी एक कंपनी बनाई और 2014 में वन कॉइन क्रिप्टोकरंसी की शुरुआत की।
