चीन के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया और जापान की डिफेंस डील
ऑस्ट्रेलिया और जापान ने पहली बार एक बेहद अहम डिफेंस डील की है। बिल्कुल साफ है कि यह डील चीन के बढ़ते दबदबे को खत्म करने के लिए है। दूसरी तरफ, जासूसी के मुद्दे पर चीन अब ब्रिटेन से भी भिड़ने जा रहा है। ब्रिटिश इंटेलीजेंस चीफ के मुताबिक, चीन अब ब्रिटेन के बॉन्ड स्टाइल को पसंद करने लगा है। यहां जानते हैं दुनिया की पांच अहम खबरें, जिन पर नजर रही।
अमेरिकी खेल : चीन के खिलाफ जापान और ऑस्ट्रेलिया एकजुट
छोटे देशों के धमकाने वाले चीन को अब करारा जवाब मिलना शुरू हो गया है। जापान और ऑस्ट्रेलिया ने एक बहुत अहम डिफेंस डील की है। इसके तहत जंग के हालात में दोनों देश एक-दूसरे की मदद करेंगे, हर साल ज्वॉइंट मिलिट्री एक्सरसाइज करेंगे। इस डील का मकसद हिंद-प्रशांत महासागर में चीन की दादागीरी खत्म करना है। दोनों देशों के बीच यह डील कराने में पर्दे के पीछे अमेरिका ने ही अहम रोल निभाया है। डील कितनी अहम है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि ऑस्ट्रेलिया और जापान दोनों के प्रधानमंत्रियों ने ही इसका ऐलान किया। आॅस्ट्रेलिया के पीएम स्कॉट मॉरिसन ने चीन का नाम लिए बगैर कहा- यह डील दोनों देशों के साझा हित दिखाती है। हम लोकतंत्र और मानवाधिकारों में भरोसा रखने वाले देश हैं।