खास खबरफीचर्ड

82 दिन पहले सभा में नजर आईं, उसके बाद कोई चुनावी रैली नहीं

चार बार यूपी की मुख्यमंत्री रहीं मायावती को इस चुनाव में लोग ढूंढ रहे हैं। चुनाव से चंद दिनों पहले मायावती पूरी तरह से खामोश हैं। जबकि सपा प्रमुख अखिलेश यादव विजय यात्रा रथ निकाल रहे हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी महिलाओं के बीच जनाधार मजबूत कर रही हैं। प्रचार के लिए भाजपा ने पूरी हाईकमान को यूपी में उतार दिया है। सिर्फ बसपा प्रमुख चुनाव में सक्रिय नहीं हैं।

आइए आपको बताते हैं कि बसपा सुप्रीमो ने पिछले 90 दिन में कहां और क्या किया… 23 दिसंबर: अयोध्या जमीन घोटाले की जांच की मांग के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की। 6 दिसंबर: बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। 30 नवंबर: पार्टी कार्यालय में चुनाव पर पदाधिकारियों के साथ बैठक की। 26 नवंबर: बसपा ने भी संविधान दिवस के कार्यक्रम का बहिष्कार किया। 24 नवंबर: पार्टी ने पिछले कार्यकाल में किए विकास कार्यों का फोल्डर जारी किया। 23 नवंबर: चुनाव बैठक की। कार्यकर्ताओं को जुटने का संदेश दिया। 19 नवंबर: कृषि कानून वापस लेने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस की। 9 नवंबर: बीजेपी के चुनावों वादों पर घेराबंदी करने के लिए बैठक की। 9 अक्टूबर: काशीराम की पुण्यतिथि पर प्रेस कॉन्फ्रेंस और जनसभा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *