Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डविदेश

एलियंस की तलाश करेगी दुनिया की सबसे शक्तिशाली दूरबीन

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की महाशक्तिशाली दूरबीन जेम्‍स वेब स्‍पेस टेलिस्‍कोप अनंत अंतरिक्ष के सफर पर रवाना हो गई है। कई दशकों की योजना और देरी के बाद इस अंतरिक्ष दूरबीन को अमेरिका के उत्तर-पूर्वी तट स्थित फ्रेंच गुयाना अंतरिक्ष केंद्र से क्रिसमस की सुबह लॉन्‍च कर दिया गया। करीब 10 अरब डॉलर की यह दूरबीन अब हबल की जगह पर अंतरिक्ष में धरती का आंख बनेगी। अमेरिकी वैज्ञानिकों के मुताबिक यह दूरबीन अंतरिक्ष में एलियन जीवन का तलाश करेगी।

अमेरिका के ओहियो स्‍टेट यूनिवर्सिटी का दावा है कि इस दूरबीन के शुरू होने के 5 साल के अंदर जेम्‍स वेब दूरबीन अनंत अंतरिक्ष में एलियन जीवन के संकेत का तलाश कर लेगी। स्‍टूडेंट कैपराइस फिलिप का अनुमान है कि यह दूरबीन किसी बौने ग्रह के मात्र कुछ चक्‍कर लगाने के बाद से उसके अंदर मौजूद अमोनिया की पहचान कर लेगी जो जिंदा जीवों द्वारा पैदा किया जाता है। जेम्‍स वेब दूरबीन को ‘टाइम मशीन’ कहा जा रहा है जो ब्रह्मांड के रहस्‍यों का खुलास करके उसे दुनिया के पास भेज सकती है।

16 लाख किलोमीटर या चंद्रमा से चार गुना अधिक दूरी की यात्रा
विश्व की सबसे बड़ी और सर्वाधिक शक्तिशाली अंतरिक्ष दूरबीन शनिवार को अपने अभियान पर रवाना हो गई। आरंभिक तारों और आकाशगंगाओं की खोज के साथ ही जीवन के संकेतों का पता लगाने के लिए ब्रह्मांड की पड़ताल करेगी। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की ‘जेम्स वेब अंतरिक्ष दूरबीन’ ने दक्षिण अमेरिका के उत्तर-पूर्वी तट स्थित फ्रेंच गुयाना अंतरिक्ष केंद्र से क्रिसमस की सुबह यूरोपीय रॉकेट ‘एरियन’ पर सवार होकर अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी। लगभग 10 अरब डॉलर की लागत से बनी यह वेधशाला अपने गंतव्य तक पहुंचने में 16 लाख किलोमीटर या चंद्रमा से चार गुना अधिक दूरी की यात्रा तय करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *