देशफीचर्ड

कैबिनेट मंत्री हरक सिंह ने इस्तीफा वापस लिया

उत्तराखंड भाजपा ने दावा किया है कि पार्टी में शुक्रवार देर रात मचे घमासान का पटाक्षेप हो गया है। कैबिनेट बैठक में इस्तीफा देने की घोषणा करने वाले वन और पर्यावरण मंत्री हरक सिंह को मना लिया गया है। इसके लिए केंद्रीय नेतृत्व को दखल देना पड़ा। हालांकि, सिंह की तरफ से इस बारे में अब तक कुछ नहीं कहा गया है। वे इस्तीफे की घोषणा करने के बाद से किसी अज्ञात स्थान पर हैं और उनका फोन भी बंद है।

रावत सरकार के वरिष्ठ मंत्री और राज्य के कद्दावर नेता हरक ने शुक्रवार को अचानक पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद हरक सिंह के करीबी और देहरादून की रायपुर विधानसभा सीट से विधायक उमेश शर्मा काऊ ने भी इस्तीफा दे दिया था। एक के बाद एक दो बड़े नेताओं के इस्तीफे को BJP के लिए एक बड़ा नुकसान माना जा रहा था, लिहाजा पार्टी हाईकमान डैमेज कंट्रोल के लिए सक्रिय हुआ।

हरीश रावत की दिल्ली से वापसी पर बैचेन भाजपा
भाजपा की बैचेनी इसलिए भी थी, क्योंकि राज्य के पूर्व CM हरीश रावत शनिवार दोपहर को ही देहरादून पहुंचने वाले हैं। उन्हें कांग्रेस हाईकमान से चुनाव का पार्टी का नेतृत्व करने का अधिकार मिल गया है। सूत्रों की मानें, तो रावत पिछले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस से भाजपा में गए विधायकों के संपर्क में हैं। ऐसी भी खबर है कि मुख्यमंत्री धामी की सरकार में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को छोड़ दें, तो ज्यादातर पूर्व कांग्रेसी नेता घर वापसी की तैयारी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *