Google Analytics Meta Pixel
फीचर्ड

नए वैरिएंट की शुरुआत कब, कहां और कैसे हुई?

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को पहली बार 24 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका में डिटेक्ट किया गया था। हालांकि, इसकी उत्पत्ति से जुड़े कई सवालों के जवाब आज भी किसी के पास नहीं हैं। ओमिक्रॉन कब, कहां और कैसे जन्मा? ये दक्षिण अफ्रीका के गौतेंग प्रांत में कैसे फैला? ये सवाल दुनिया भर के वैज्ञानिकों को परेशान कर रहे हैं। ऐसे में मेडिकल फील्ड के विशेषज्ञ फिलहाल तीन थ्योरीज पर विचार कर रहे हैं।

ओमिक्रॉन पर अब तक मिली जानकारी

  • ओमिक्रॉन 100 से ज्यादा देशों में फैल चुका है। ये धीरे-धीरे कोरोना का डॉमिनेंट वैरिएंट बनता जा रहा है।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने ओमिक्रॉन के डिटेक्ट होने के दो दिन बाद इसे वैरिएंट ऑफ कंसर्न (VOC) घोषित कर दिया था।
  • ओमिक्रॉन में कुल 50 म्यूटेशन्स हैं, जिनमें से 32 म्यूटेशन्स केवल इसके स्पाइक प्रोटीन में ही हैं।
  • भारत सरकार के मुताबिक, ये डेल्टा वैरिएंट से तीन गुना ज्यादा तेजी से फैलता है।
  • ये डेल्टा या ओरिजिनल स्ट्रेन के मुकाबले शरीर में 70 गुना ज्यादा तेजी से फैलता है।
  • ओमिक्रॉन डेल्टा की तुलना में कम जानलेवा है।
  • अधिकतर मामलों में इसके लक्षण माइल्ड या न के बराबर होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *