Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डमनोरंजन

राजकुमार हिरानी से कह-कह कर थक चुका हूं

बॉलिवुड स्टार संजय दत्त की कुछ यादगार फिल्मों की बात की जाए तो उसमें उनकी सुपरहिट फिल्म ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस‘ को जरूर याद किया जाएगा। इस फिल्म का सीक्वल ‘लगे रहो मुन्नाभाई’ भी सुपरहिट रहा था। अब इस फिल्म को रिलीज हुए 19 साल हो चुके हैं। इस मौके पर संजय दत्त ने इच्छा जताई है कि इस फिल्म का तीसरा पार्ट भी बनाया जाए।

फिल्म के 19 साल पूरे होने पर मीडिया के सामने भावुक अपील करते हुए संजय ने कहा है कि वह चाहते हैं कि डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ‘मुन्ना भाई 3‘ जरूर बनाएं। संजय दत्त नागपुर के ईश्वर देशमुख कॉलेज ग्राउंड में ‘खासदार सांस्कृतिक महोत्सव’ में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने कहा, ‘मैं राजकुमार हिरानी से कई बार रिक्वेस्ट करते-करते थक गया हूं। वह भी नागपुर के ही रहने वाले हैं। मैं नागपुर वालों से और मीडिया से अपील करता हूं वह उनसे ‘मुन्ना भाई 3′ बनाने को कहें।’

इस मौके पर ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ में काम करने वाले बमन ईरानी, दिलीप प्रभावलकर, जिम्मी शेरगिल, कुलभूषण खरबंदा, सौरभ शुक्ला और परीक्षित सहानी जैसे लोग भी मौजूद थे। बता दें कि मुन्ना भाई सीरीज की दोनों ही फिल्मों को कई अवॉर्ड्स के साथ ही नैशनल अवॉर्ड भी मिले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *