Google Analytics Meta Pixel
फीचर्ड

डेल्‍टा के मुकाबले जल्दी दिखते हैं ओमिक्रोन के लक्षण

कोरोनावायरस का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन वैश्विक स्तर पर बढ़ रहा है। दुनियाभर में स्वास्थ्य से जुड़े अधिकारी इसे लेकर चिंतित हैं और लगातार लोगों को इससे बचने के उपाय करने की सलाह दे रहे हैं। बता दें कि भारत में ओमिक्रॉन के अब तक लगभग 163 मामले सामने आ चुके हैं। 78,610 मामलों के साथ ब्रिटेन ने महामारी की शुरूआत के बाद से अब तक के सबसे अधिक दैनिक कोविड-19 मामले रिकॉर्ड किए हैं। ब्रिटेन के मुख्य मेडिकल ऑफिसर प्रोफेसर क्रिस व्हिट्टी कहते हैं कि अगले कुछ हफ्तों में ओमिक्रॉन को लेकर रिकॉर्ड टूटने वाले हैं, क्योंकि दरें लगातार बढ़ती रहेंगी।

हालांकि हम सभी कोविड-19 के लक्षणों बुखार, थकान, लगातार खांसी , गंध और स्वाद की कमी के बारे में पहले से जानते हैं, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि ओमिक्रॉन वेरिएंट के लक्षण अधिक और असामान्य हो सकते हैं। साउथ अफ्रीका मेडिकल एसोसिएश्न के अध्यक्ष डॉ. एंजेलिक कोएत्ज़ी, ने कहा है कि ‘इस बीमारी के कारण हल्के संक्रमण और प्रभावित हुए व्यक्तियों ने इसके कोई गंभीर लक्षण नहीं बताए हैं। जिन लोगों को ओमिक्रॉन का निदान किया गया था, उन्होंने बुखार, गले में खराश, थकान और शरीर में दर्द जैसे लक्षणों की ही शिकायत की। अच्छी बात ये है कि इनका इलाज अपने आप हो गया और ये लोग जल्दी ठीक भी हो गए’। पर सवाल है कि क्या वास्तव में ओमिक्रॉन के लक्षण कोविड-19 के अन्य स्ट्रेन के मुकाबले जल्दी दिखाई देते हैं । हम सभी को इस बारे में जानने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *