शुगर के मरीज ताकत बढ़ाने के लिए करें इस चीज का सेवन
ब्लड शुगर लेवल में सुधार करने के साथ हार्ट डिसीज और एनीमिया से बचने के लिए आप अपने आहार में स्प्राउट्स को शामिल कर सकते हैं। यह न्यूट्रिशन का पॉवर हाउस है। इसे खाने से शरीर में कभी भी प्रोटीन की कमी नहीं होती और शरीर को सभी पोषक तत्व मिल जाते हैं।
स्प्राउट्स यानी अंकुरित अनाज के बारे में तो आप सभी जानते होंगे। लेकिन इन दिनों ब्रोकली स्प्राउट्स रिसर्चर्स का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं। स्प्राउट्स आपको स्वस्थ रखने के लिए एक अच्छा भोजन है। आज कई किराने की दुकानों और होटल रेस्टोरेंट्स में भी आसानी से मिल जाते हैं। आप चाहें, तो घर में ही अंकुरित साबुत अनाज और दाल का संयोजन तैयार कर सकते हैं। डायबिटीज वालों के लिए ये एक सुपरफूड है। हालांकि, बहुत से लोग अल्फाल्फा , ब्रोकली, व्हीटग्रास, मूंग साबुत बीन्स, दाल या छोले के बीज भी भिगोते हैं।
न्यूट्रिशन एक्सपर्ट का मानना है कि अंकुरण के लिए इन्हें 8 से 12 घंटों तक भिगोना चाहिए। भीगने के बाद इन्हें साफ सूती कपड़े में बांधना होता है, तब तक जब तक की ये अंकुरित होना शुरू न हो जाएं। इस लेवल पर ये बहुत जल्दी पच जाते हैं और शरीर के लिए भी इनका अवशोषण करना आसान हो जाता है। विशेषज्ञों की सलाह है कि बीमारियों से बचने के लिए अपने आहार में स्प्राउट्स को शामिल जरूर करना चाहिए। इसमें पाए जाने वाले गुण आपकी हर छोटी-मोटी बीमारी का बेहतरीन इलाज है।