छत्तीसगढ़फीचर्ड

CM ने कहा- पहली और दूसरी गलती से सबक ले केंद्र सरकार

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर उपजी चिंताओं के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विदेशों से आवाजाही काे नियंत्रित करने की मांग उठाई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है, जिन देशों में कोरोना का नया वैरिएंट मिला है, वहां से आवाजाही पर रोक लगाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा, केंद्र सरकार को संक्रमण की शुरुआत और दूसरी लहर के दौरान हुई गलतियों से सबक लेने की सलाह दी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर में पत्रकारों से चर्चा में कहा, पहली लहर के समय ही आवाजाही रोक दी होती तो हमें इतना नुकसान नहीं होता। तब तो “नमस्ते ट्रंप’ करा रहे थे। “नमस्ते ट्रंप’ और मध्य प्रदेश में सरकार गिराने के चक्कर में उन्होंने देरी की, जिसका नुकसान पूरे देश को भुगतना पड़ा। मुख्यमंत्री ने कहा, तीसरे वैरिएंट के लिए पहली और दूसरी गलती से सबक ले लेना चहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा, जहां भी जिस देश में भी नया वैरिएंट मिल रहा है वहां से आवाजाही रोकी जाए। अंतरराष्ट्रीय आवागमन को नियंत्रित किया जाए और वहां से लौटे लोगों की चेक किया जाए। कोरोना संक्रमण की शुरुआत में “नमस्ते ट्रंप’ जैसे आयोजनों पर कांग्रेस पार्टी शुरू से ही हमलावर रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ऐसा कई बार कह चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *