Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डमनोरंजन

पिता की कैंटीन में बेटे अहान शेट्‌टी के सेट को देख भावुक हो गए थे सुनील शेट्‌टी

फिल्म ‘तड़प’ के डायरेक्टर मिलन लुथरिया ने एक इंटरव्यू के दौरान सुनील शेट्टी से जुड़ी एक घटना शेयर की और बताया कि जिस लोकेशन पर यह फिल्म शूट हो रही थी, उसे देखकर सुनील इमोशनल हो गए थे। सुनील सेट पर पहुंचे और लोकेशन देखकर उन्होंने मिलन को बताया कि उनके पिता वीरप्पा शेट्टी ने उसी सिनेमाघर में अपनी जिंदगी की शुरुआत एक छोटी सी कैंटीन से की थी जहां इस फिल्म की शूटिंग हो रही थी। साथ ही मिलन ने यह भी बताया कि ‘तड़प’ के लिए जो लोकेशन चुना गया था वो साउथ बॉम्बे का सेंट्रल प्लाजा था।

मिलन ने सुनाया सुनील से जुड़ा किस्सा

मिलन ने कहा, “हम वहां शूटिंग कर रहे थे और वो पहला दिन था। सुनील और उनकी पत्नी माना शेट्टी हमें बधाई देने के लिए वहां आए थे। और वो इमोशनल हो गए। वो मुझे साइड में ले गए और कहने लगे कि उनके पिता वीरप्पा शेट्टी ने उसी सिनेमा की एक छोटी सी कैंटीन में अपनी जिंदगी की शुरुआत की थी। और उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं मालूम कि ये डेस्ट‍िनी है या नहीं, लेकिन मुझे यह जरूर पता है कि वो हमें ऊपर से देख रहे हैं। मुझे बिना बताए आपने इस खास जगह को चुना है, जहां कभी मैं बचपन में आया करता था और यहां लंच करता था और पापा कि मदद भी करता था।’।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *