खेलफीचर्ड

टेस्ट में अय्यर को गावस्कर ने तो टी-20 में वेंकटेश को अगरकर ने दी कैप

न्यूजीलैंड के साथ दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट आज कानपुर के ग्रीन पार्क में शुरू हो चुका है। विराट की गैर मौजूदगी में अंजिक्य रहाणे टीम की कप्तानी कर रहे हैं। वहीं केएल राहुल के चोटिल होने के बाद श्रेयस अय्यर को कानपुर टेस्ट में डेब्यू करने का मौका मिला है। अय्यर इस साल टेस्ट में डेब्यू करने वाले 5वें भारतीय हैं।

गावस्कर ने सौंपी कैप

राहुल द्रविड़ की कोचिंग में यह टीम इंडिया का पहला टेस्ट है। राहुल द्रविड़ के कोच बनने के साथ ही परंपरा भी लाैट आई है। अब पूर्व भारतीय खिलाड़ी युवाओं को डेब्यू करा रहे हैं। अय्यर को सुनील गावस्कर ने टेस्ट कैप सौंपी। इससे पहले टी-20 में वेंकटेश अय्यर को अजीत आगरकर ने डेब्यू कैप पहनाई थी।

इस साल टेस्ट डेब्यू करने वाले इकलौते बल्लेबाज
इस साल टेस्ट क्रिकेट में 5 भारतीय खिलाड़ियों ने डेब्यू किया। इनमें से श्रेयस अय्यर पहले बल्लेबाज हैं। इससे पहले स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर के अलावा तेज गेंदबाज नवदीप सैनी और टी नटराजन ने भी इसी साल डेब्यू किया था। इस साल नवदीप सैनी ने सबसे पहले डेब्यू किया था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसी के घर में सिडनी टेस्ट खेला था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *