कृषि कानून वापसी पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा- हमारे किसानों की बड़ी जीत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने शुक्रवार को कृषि कानूनों (Farm Laws) को वापस लेने का फैसला किया है। ये वहीं कृषि कानून है जिसके कारण हजारों किसान साल भर विरोध किया था। केंद्र सरकार के इस फैसले को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि उत्तर प्रदेश और पंजाब जैसे राज्यों में होने वाले चुनाव के मद्देनजर ये कदम उठाया गया है। कृषि कानून के वापसी के फैसले के बाद आम से खास लोगों के रिऐक्शन आ रहे हैं। बॉलिवुड ऐक्टर शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) ने किसानों की साल भर के विरोध के जरिए उनके धैर्य और दृढ़ संकल्प की तारीफ की।
शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने ट्विटर हैंडल पर पर प्रतिक्रया दी है। शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘आखिरकार, हमारे माननीय पीएम नरेंद्र मोदी पर अच्छी समझ की जीत हुई है। कठोर कृषि कानूनों को वापस ले लिया गया है, हमारे किसानों और विपक्ष के लिए एक बड़ी जीत है। हालांकि ये इसे संसद में लाने के बजाय अध्यादेश के माध्यम से तत्काल प्रभाव किया जाए तो बेहतर है। फिर भी हमारे किसानों ने बहुत लंबी पीड़ा, दर्द, तबाही, पीड़ा, अपमान सहा है और 100 लोग जिन्होंने अपनी जान गंवाई है। हमारे किसानों के लिए गुरुपर्व के इस महान शुभ दिन पर सरकार के साथ एक बड़ी जीत पर खत्म हो गया है। एमएसपी सहित अन्य मुद्दे को जल्द से जल्द निपटाना जाना चाहिए। जल्द ही हमारे अपने किसानों के खिलाफ सभी मामलों को वापस लेना चाहिए और उन्हें मुआवजा दिया जाना चाहिए। जय किसान, जय हिंद, गुरुपर्व की शुभकामनाएं।’