Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 16, 2026
Latest:
फीचर्ड

खुद की इस बीमारी के चलते फेमिली मेंबर्स पर डिपेंड हैं प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस

जीवनशैली और खान-पान की गलत आदतों के चलते डायबिटीज की बीमारी तेजी से बढ़ रही है। इससे मशहूर हस्तियों सहित दुनियाभर में लाखों लोग प्रभावित हैं। वैसे हम ऐसे बहुत से सिलेब्रिटीज को जानते हैं, जो डायबिटीज से जूझ रहे हैं, लेकिन निक जोनस एक ऐसे सिलेब्रिटी हैं, जो 13 साल की उम्र से टाइप 1 डायबिटीज से पीड़ित हैं।

अब उन्होंने इसके बारे में जागरूकता फैलाने के लिए उन्होंने अपनी आवाज उठाई है। एक बातचीत में अमेरिकन सिंगर, एक्टर और प्रियंका चोपड़ा के पति जोनस ने डायबिटीज के निदान और उनके द्वारा अनुभव किए गए लक्षणों के बारे में खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि ‘शुरूआती निदान ने उन्हें झकझोर कर रख दिया है। इतने सालों में अब वह इस स्थिति को बेहतर तरीके से मैनेज करना सीख गए हैं और अच्छी क्वालिटी की लाइफ एन्जॉय कर रहे हैं’।

निक जोनस टाइप 1 डायबिटीज से पीडि़त हैं। यह एक ऐसी स्थिति है , जिसमें शरीर का पैन्क्रियाज बहुत कम या बिना इंसुलिन का उत्पादन करता है। कम उम्र में इसे डायगनोज करना एक जेनेटिक डिसऑर्डर है। इसे अक्सर जुवेनाइल डायबिटीज के रूप में जाना जाता है। यह एक क्रॉनिक कंडीशन है, जिसके चलते व्यक्ति को जीवनभर दवा की जरूरत पड़ती है।

मधुमेह जागरूकता कार्यक्रम में उसी के बारे में बोलते हुए 29 वर्षीय जोनस ने कहा कि एक 13 वर्ष की उम्र में उनके साथ क्या हो रहा था, इस बारे में पूरी तरह से अनजान होने के कारण उन्हें बताया जा रहा था कि उन्हें डायबिटीज है, इससे उन्हें मौत का खतरा भी है। निक जोनस कहते हैं कि ‘जब मुझे पहली बार यह बीमारी डायग्नोज हुई थी, तो मैं अस्पताल में बैठा था और मौत से डर रहा था। लेकिन ईमानदारी से मैं इस नई चीज को प्रबंधित करने का तरीका सीख रहा था’।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *