Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 9, 2026
Latest:
फीचर्डमनोरंजन

वीर दास ने अमेरिका के लाइव शो में दिया भारत विरोधी बयान

कॉमेडियन वीर दास अपने भारत विरोधी बयान को लेकर मुश्किल में फंस गए हैं। वीर ने वॉशिंगटन डीसी के ‘जॉन एफ कैनेडी सेंटर फॉर द परफॉर्मिंग आर्ट्स’ में अपनी परफॉर्मेंस का वीडियो यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है। छह मिनट के इस वीडियो में वीर ने अमेरिकी लोगों के सामने भारतीयों के कथित दोहरे चरित्र के बारे में जिक्र किया है। उन्होंने यह भी कहा है कि मैं उस भारत से आता हूं, जहां हम दिन में औरतों की पूजा करते हैं और रात में गैंगरेप करते हैं।

वीर के इस बयान का सोशल मीडिया पर जमकर विरोध हो रहा है। उन पर मुंबई में FIR दर्ज की गई है। विवाद बढ़ने के बाद वीर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर माफी मांगी है। उन्होंने कहा है कि उनका इरादा देश का अपमान करने का नहीं, बल्कि यह याद दिलाने का है कि भारत अपने तमाम मुद्दों के बाद भी ‘महान’ है।

कॉमेडियन के खिलाफ शिकायत दर्ज
बॉम्बे हाई कोर्ट के एडवोकेट आशुतोष जे दुबे ने कॉमेडियन के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। जिसकी एक कॉपी उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “मैंने कॉमेडियन वीर दास के खिलाफ मुंबई पुलिस में अमेरिका में भारत की छवि खराब करने को लेकर शिकायत दर्ज करवाई है, जो भड़काऊ है। उन्होंने जान बूझकर भारत, भारतीय महिलाओं और भारत के PM के खिलाफ उकसाने वाले और अपमानजनक बयान दिए हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *