Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डव्यापार

रेलवे में सफर करना अब होगा सस्ता लेकिन नहीं मिलेंगी ये सुविधाएं

रेलवे से सफर करने वाले करोड़ों यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। देश में कोरोना का प्रकोप कम होने के साथ ही रेल मंत्रालय ने स्पेशल ट्रेनों (Special trains) का परिचालन बंद करने और नियमित ट्रेनों (regular trains) को बहाल करने का फैसला किया है। इससे यात्रियों को किराए पर राहत मिलेगी। कोरोना काल में यात्रियों को सफर के लिए 30 फीसदी ज्यादा किराया देना पड़ रहा था। लेकिन रेल यात्रियों को कोरोना काल से पूर्व में मिलने वाली कई सुविधाएं नहीं मिलेंगी।

कोविड-19 महामारी के कारण देश में 25 मार्च 2020 से ट्रेन सेवा अस्थाई तौर पर रोक दी गई थी। रेलवे के 166 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ। हालांकि इस दौरान ट्रेन से माल की आवाजाही चालू रही, केवल यात्री ट्रेनें बंद हुईं। इसके बाद मई 2020 से पहले श्रमिक स्पेशल ट्रेनों (Labour special trains) और बाद में स्पेशल ट्रेनों के रूप में भारतीय रेल ने फिर से दौड़ना शुरू किया। रेगुलर ट्रेनों के नंबर में बदलाव कर उन्हें स्पेशल ट्रेनों के रूप में संचालित किया गया। इन ट्रेनों में नॉर्मल से 30% ज्यादा किराया वसूला जा रहा था।

क्या होगा फायदा
लेकिन अब कोरोना का प्रकोम कम होने के बाद रेल मंत्रालय ने इन ट्रेनों का फिर से सामान्य परिचालन बहाल करने का फैसला किया गया है। यानी मेल/एक्सप्रेस स्पेशल और हॉलिडे स्पेशल ट्रेनों की सेवा अब रेग्युलर ट्रेनों के जैसी होगी। ये ट्रेनें फिर से रेग्युलर नंबर के साथ दौड़ेंगी। साथ ही स्पेशल किराया भी अब नहीं लिया जाएगा। रेल मंत्रालय ने सर्कुलर में कहा कि अगले कुछ दिनों में रेग्युलर ट्रेनों का परिचालन लागू हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *