Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 9, 2026
Latest:
फीचर्डमनोरंजन

जेल में शाहरुख ने बिताए 18 मिनट

बुधवार को ड्रग्‍स केस में याचिका खारिज होने के बाद जेल में बंद आर्यन खान से मिलने उनके पिता और अभिनेता शाहरुख खान मुंबई की आर्थर रोड जेल पहुंचे थे। पिता और पुत्र के बीच तकरीबन 18 मिनट तक मुलाकात चली। हालांकि, जेल प्रशासन नियम के मुताबिक, सिर्फ 10 मिनट की मुलाकात की बात मान रहा है। मुलाकात के दौरान शाहरुख को देखते ही आर्यन भावुक हो गए। उनके साथ आये जेल के एक संत्री ने उन्हें संभाला और फिर दोनों ने इंटरकॉम पर एक दूसरे से लंबी बात की।

आर्यन खान की शाहरुख खान से मुलाकात जेल में बने एक कैबिनेट में हुई है। यहां शीशे की एक दीवार के बीच एक तरफ आर्यन खान थे और दूसरी तरफ शाहरुख खान। शाहरुख के साथ उनके स्टाफ के भी कुछ लोग हैं। हालांकि, उन्हें शाहरुख के साथ कैबिनेट में जाने की मंजूरी नहीं दी गई थी। जेल सूत्रों की मानें तो पिता को देखते ही आर्यन टूट गए और काफी देर तक रोते रह। 2 अक्टूबर को गिरफ्तार होने के बाद यह पहली बार है, जब आर्यन के परिवार का कोई सदस्य उनसे मिलने पहुंचा है।

आर्यन ने कई बार ‘I am sorry’ बोला

मुलाकात के दौरान आर्यन बीच-बीच में कई बार भावुक हो रहे थे। शाहरुख भी बोलते-बोलते कई बार रुके, लेकिन उनके चेहरे से चश्मा नहीं उतरा। जेल सूत्रों की माने तो बेटे को रोता देख शाहरुख भी अपने आंसू नहीं रोक सके। शाहरुख द्वारा आर्यन का हाल पूछने के बाद दोनों कुछ देर तक शांत खड़े रहे और एक-दूसरे को देखते रहे। बातचीत के दौरान आर्यन ने कई बार शाहरुख से ‘I am sorry’ बोला। इसके जवाब में एक बार शाहरुख ने भी कहा ‘I trust u’..इसके अलावा भी दोनों के बीच काफी देर तक बात हुई, लेकिन उसकी डिटेल अभी सामने नहीं आई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *