वजन कम करने का आसान तरीका है सूर्य मुद्रा
वैसे तो वेट लॉस (Weight Loss) के लिए तमाम तरह के तरीके सुझाए गए हैं, जिनमें डायट प्लान (Diet plan), एक्सरसाइज (Exercise), सप्लिमेंट्स और सर्जरी भी शामिल हैं। लेकिन आज हम आपको वजन घटाने का एक बहुत ही आसान और यूनीक उपाय बताने जा रहे हैं जो आपके एक्स्ट्रा फैट को हटाने में मदद कर सकता है। दरअसल, यहां हम सूर्य मुद्रा (Surya Mudra) को लेकर बात कर रहे हैं जिसे अग्नि मुद्रा के नाम से भी जानते हैं।
इस पोस्चर में बैठने से भी शरीर की अतिरिक्त चर्बी घटती है और इसके लिए आपको कुछ खास करने की ज्यादा जरूरत नहीं होती है। आज हम आपको वजन घटाने में मददगार इस खास मुद्रा के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं।
जैसा कि पारंपरिक रूप से जाना जाता है कि सूर्य मुद्रा अग्नि तत्व का प्रतिनिधित्व करती है। इस मुद्रा को करने से शरीर में अग्नि ऊर्जा सक्रिय होती है और इस तरह की मुद्राओं में बैठने से हाथ की अंगुलियां संबंध बनाती हैं और शरीर में ऊर्जा के प्रवाह को सुगम करती हैं।
दूसरे कई तरीकों में वजन घटाने की प्रक्रिया में कई लोगों को खराब पाचन स्वास्थ्य के कारण वसा कम करने में कठिनाई होती है। वहीं, सूर्य मुद्रा में मौजूद अग्नि तत्व शरीर में चयापचय (मेटाबॉलिज्म) को बढ़ाकर पाचन में सुधार के लिए जाना जाता है। इसके नियमित अभ्यास से मोटापा घटाने में काफी मदद मिल सकती है। आप अपने घर पर आराम से सूर्य मुद्रा का प्रदर्शन कर सकते हैं।
