Google Analytics Meta Pixel
छत्तीसगढ़फीचर्ड

रायपुर में दुर्गा पंडालों के भ्रमण पर निकले सीएम भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री मंगलवार शाम को रायपुर के दुर्गा पंडालों में पहुंचे। मुख्यमंत्री ने पूजा की और आरती में शामिल हुए। एक दिन पहले वे मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए गए थे।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार शाम राजधानी रायपुर में दुर्गा पंडालों के भ्रमण पर निकले। नवरात्रि की सप्तमी को उन्होंने अलग-अलग पंडालों में जाकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री आरती में भी शामिल हुए और प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए कामना की।

नवरात्रि के अवसर पर रायपुर शहर में जगह-जगह पंडाल लगाए गए हैं। पंडालों में मां दुर्गा की आकर्षक मूर्तियां लगाई गई हैं। मुख्यमंत्री बघेल एक के बाद एक कई पंडालों में गए। उन्होंने देवी की पूजा की।

शहर के एक पंडाल में जब मुख्यमंत्री पहुंचे तो आरती की तैयारी हो रही थी। वे आरती में भी शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री भक्ति भावना में लीन नजर आए।

पंडालों से बाहर निकलते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए कामना की है। दुर्गा जी से प्रदेश में शांति बने रहने की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *