हार्ट अटैक को न्यौता देता है High BP
हाई ब्लड प्रेशर एक कॉमन हेल्थ प्रॉब्लम बन गई है। अगर समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो यह कई अन्य गंभीर समस्याओं को जन्म दे सकता है। उच्च रक्तचाप (Hypertension) आमतौर पर डिटेक्ट नहीं होता है क्योंकि इसमें कोई वार्निंग साइन और विजिबल सिम्टम्स नहीं होते हैं लिहाजा हम इसे साइलेंट किलर कह सकते हैं।
कि अगर समय रहते हाई ब्लड प्रेशर पर ध्यान नहीं दिया गया तो यह समय के साथ बढ़ सकता है और आपके दिल की बीमारियों जैसे स्ट्रोक और कार्डियक अरेस्ट के खतरे को बढ़ा सकता है। बातचीत के दौरन डॉक्टर ने हमें हाइपरटेंशन के बारे में बहुत सी चीजें विस्तार से बताईं। साथ ही ये भी जानकारी दी कि किस तरह से आप इसे सही तरीके से मैनेज कर सकते हैं।
कि इससे न सिर्फ दिल से जुड़ी बीमारियां होती हैं बल्कि अगर लंबे समय तक इसे नजरअंदाज किया गया तो कुछ चरम मामलों में हाई ब्लड प्रेशर अंग प्रणाली की विफलता (multiple organ failure), अंधापन, ब्रेन स्रिंक, किडनी फेलियर और ब्रेन स्ट्रोक का कारण भी बन सकता है।