फीचर्डव्यापार

क्रेडिट कार्ड पर बड़ा दांव खेल रहे हैं बैंक

भारत में त्योहारी सीजन शुरू होने वाला है। फेस्टिव सीजन में आमतौर पर लोग कार से लेकर घर तक की कई तरह की शॉपिंग करते हैं। अगर आप भी त्योहारी सीजन में कुछ खरीदारी करना चाहते हैं तो इसके लिए बैंकों ने बड़ी तैयारी की है। फेस्टिवल सीजन पास आने के साथ ही बैंक क्रेडिट कार्ड पर बड़ा दांव खेलने में जुटे हैं।

कई बैंकों ने नया क्रेडिट कार्ड लांच किया है जबकि बहुत से बैंक ग्राहकों के लिए शानदार ऑफर लेकर आए हैं। कई बैंक और नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों ने अपने पुराने कस्टमर की क्रेडिट हिस्ट्री को देखते हुए उनके लिए शानदार ऑफर भी पेश किए हैं। भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक देश में जुलाई 2021 के अंत तक 6.34 करोड़ क्रेडिट कार्ड जारी किए जा चुके थे।

नए क्रेडिट कार्ड लांच
भारत में बहुत से लोग त्योहारी सीजन में खरीदारी करने के लिए तैयार रहते हैं। कर्ज देने वाले बहुत से संस्थान हालांकि अनसिक्योर्ड लोन को लेकर सावधान भी रहते हैं और इसलिए वह क्रेडिट कार्ड पर सीमित दांव ही खेल रहे हैं। एसबीआई कार्ड और एचडीएफसी बैंक कार्ड जैसे मार्केट लीडर के अलावा कई बैंक नया क्रेडिट कार्ड लांच करने के बारे में सोच रहे हैं। एसबीआई कार्ड और एचडीएफसी बैंक ने हाल में ही नए क्रेडिट कार्ड लांच किए हैं। क्रेडिट कार्ड का बाजार वास्तव में बहुत प्रतियोगी बाजार है। त्योहारी सीजन में बहुत से बैंक अपने उन ग्राहकों पर फोकस कर रहे हैं जिनके ऐतिहासिक आंकड़े उनके पास मौजूद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *