Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डमनोरंजन

प्राइवेट जेट में पालथी मारकर बैठीं Priyanka Chopra

प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) को कुछ दिन पहले ‘द ऐक्टिविस्ट’ (The Activist) का हिस्सा बनने पर बुरी तरह ट्रोल किया गया था, जिसके बाद ऐक्टेस को माफी मांगनी पड़ी थी। अब प्रियंका ने कुछ ऐसा किया है कि सब उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं और ‘इंडिया वाली’ (Priyanka Chopra India Wale) कह रहे हैं।

इंटरनैशनल लेवल पर राज कर रहीं प्रियंका चोपड़ा भले ही कभी-कभी ट्रोल्स के निशाने पर आ जाती हों, लेकिन वह जो भी करती हैं सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। इस वक्त उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वह प्राइवेट (Priyanka Chopra crossed legs in private jet) जेट में सीट पर पालथी मारकर बैठी हैं।

प्रियंका को इस तरह देसी स्टाइल में बैठे देख लोग उनके फैन हो गए और तारीफें करने लगे। प्रियंका की इस वायरल तस्वीर को उनकी टीम ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, जिस पर लोगों ने खूब कॉमेंट किए। किसी ने उन्हें ‘देसी गर्ल’ कहा तो किसी ने ‘इंडिया वाले’।

कुछ यूजर्स ने कॉमेंट किया कि उन्हें प्रियंका चोपड़ा के बैठने का यह देसी अंदाज बहुत पसंद आया। वहीं कुछ ने लिखा, ‘यही बैठने का सबसे कंफर्टेबल तरीका। गजब प्रियंका चोपड़ा। आप अभी भी हमारी देसी गर्ल हो।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *