फीचर्डविदेश

संयुक्त राष्ट्र में तुर्की ने कश्मीर का मुद्दा उठाया

संयुक्त राष्ट्र में (UN) तुर्की ने एक बार फिर कश्मीर का मुद्दा उठाया। UN के 76वें सत्र के दौरान तुर्की के राष्ट्रपति ने कश्मीर पर टिप्पणी की। भारत ने भी इसका जोरदार जवाब दिया और तुर्की का कमजोर कड़ी साइप्रस पर कब्जे का मुद्दा उठा दिया।

बता दें कि तुर्की कई दशक से साइप्रस के एक बड़े हिस्से पर कब्जा जमाए हुए है। मंगलवार को UN में भाषण देते समय तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगान ने कहा कि कश्मीर पर 74 साल से समस्या जारी है। हमारा मानना है कि दोनों पक्षों को संयुक्त राष्ट्र के साथ मिलकर इसे हल कर लेना चाहिए।

तुर्की नहीं मानता UN का प्रस्ताव
जब भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के बोलने की बारी आई तो उन्होंने साइप्रस का मुद्दा उठा दिया। इस मुद्दे पर UN प्रस्ताव पारित कर चुका है, जिसे तुर्की नहीं मानता। जयशंकर यहीं पर नहीं रुके, उन्होंने साइप्रस के विदेश मंत्री निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स के साथ द्विपक्षीय बैठक की।

जयशंकर ने कहा कि साइप्रस को लेकर UN में जो प्रस्ताव पारित हुआ है, उसका पालन किया जाना चाहिए। इसके अगले दिन बुधवार को जयशंकर ने क्रिस्टोडौलाइड्स के साथ मुलाकात की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। जयशंकर ने लिखा कि दोनों देश अपसी संबंध मजबूत करने पर जोर दे रहे हैं। बता दें कि पहले भी एर्दोगान UN में कश्मीर का मसला उठा चुके हैं।

तुर्की और साइप्रस के बीच क्या विवाद?
साइप्रस, तुर्की के दक्षिण, सीरिया के पश्चिम और इजराइल के उत्तर पश्चिम में स्थित एक द्वीप है। यहां ग्रीक के अलावा तुर्की नस्ल के लोग भी रहते हैं। दोनों के बीच लंबे समय से विवाद है। 1974 में तख्तापलट की कोशिश के बाद तुर्की ने साइप्रस पर आक्रमण कर दिया और प्रसिद्ध शहर वरोशा पर कब्जा कर लिया। यह शहर कभी पर्यटकों से भरा रहता था, लेकिन अब खाली पड़ा है। तुर्की के 35 हजार सैनिक इस द्वीप पर तैनात हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *