Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डविदेश

चीन ने अमेरिका की नाक के नीचे भेजे किलर मिसाइलों से लैस युद्धपोत

पेइचिंग
साउथ चाइना सी में चीनी नौसेना को चुनौती दे रही अमेरिकी नौसेना पर ड्रैगन ने पलटवार किया है। चीन ने अमेरिका की नाक के नीचे अलास्‍का के एक द्वीप के पास 4 घातक युद्धपोत भेजे। यही नहीं ये सभी चीनी युद्धपोत अमेर‍िका के एक्‍सक्‍लूसिव इकोनॉमिक जोन में मौजूद थे। खुद अमेरिका के तटरक्षक बल ने इसकी तस्‍वीरें जारी करके पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि चीनी नौसेना के अलास्‍का के पास जाने की यह घटना अगस्‍त महीने की है लेकिन अब इसका खुलासा हुआ है।

अमेरिकी तटरक्षक बल ने यह खुलासा ऐसे समय पर किया है जब चीन के सरकारी भोंपू ग्‍लोबल टाइम्‍स के एडिटर हू शिजिन ने दक्षिण चीन सागर में अमेरिकी नौसेना की गतिविधियों की आलोचना की थी। साथ ही चेतावनी दी थी कि चीन की पीपुल्‍स लिबरेशन आर्मी भी इसी तरह की गतिविधियां अमेरिका के खिलाफ अंजाम दे सकती है। बताया जा रहा है कि चीनी युद्धपोतों की यह तस्‍वीरें 29 अगस्‍त और 30 अगस्‍त को ली गई थीं। अब इन तस्‍वीरों के कैप्‍शन को रहस्‍यमय तरीके से वेबसाइट से हटा दिया गया है।

युद्धपोत कई तरह की किलर मिसाइलों से लैस
इसके कैप्‍शन में लिखा था कि इन तस्‍वीरों को अमेरिका के विशेष आर्थिक क्षेत्र में अंतरराष्‍ट्रीय समुद्री क्षेत्र में अलेयूटिआन द्वीप के पास लिया गया है। अभी तक यह स्‍पष्‍ट नहीं हो पाया है कि चीनी युद्धपोत क्‍या अलास्‍का के पास अमेरिका के विशेष आर्थिक क्षेत्र में मौजूद हैं या नहीं। ये चीनी युद्धपोत किस तरह के थे, अभी तत्‍काल इसकी पुष्टि नहीं पाई है। हालांकि कैप्‍शन में लिखा था, ‘गाइडेड मिसाइल क्रूजर, एक गाइडेट मिसाइल डेस्‍ट्रायर, एक जासूसी युद्धपोत और एक सहायक जहाज मौजूद थे।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *