देशफीचर्ड

राकेश टिकैत ने मोदी सरकार से पूछा MSP बढ़ाने का फॉर्म्युला

नई दिल्ली
केंद्र सरकार ने मार्केटिंग सीजन 2022-23 के लिए रबी फसलों के लिए एमएसपी (Minimum Support Price) को मंजूरी दे दी है। पिछले सीजन के एमएसपी के मुकाबले इसमें इजाफा किया गया है। वहीं भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने इसे धोखा बताया है। टिकैत ने कहा कि सीजन 2022- 23 की खरीद हेतु जो न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया है वह किसानों के साथ सबसे बड़ा मजाक है।

भारतीय क‍िसान यून‍ियन के नेता राकेश टिकैत ने ट्वीट करके लिखा कि रबी के लिए घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य किसानों के साथ मजाक है। महंगाई दर बढ़ने के बाद भी पिछले वर्ष की तुलना में भी कम वृद्धि है। क्या इसका फॉर्म्युला बताएगी सरकार

इससे बड़ा मजाक कुछ हो नहीं सकता-राकेश टिकैत
राकेश टिकैत ने अपने ट्वीट में एक चार्ट ट्वीट किया है जिसमें कृषि मूल्य आयोग द्वारा पिछले साल गेहूं की पैदावार की लागत 1901 रुपए बताई गई थी। इससे बड़ा मजाक कुछ हो नहीं सकता। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पिछले वर्ष समर्थन मूल्य में इजाफा किया गया था अगर उस फार्मूले को भी लागू किया जाए तो किसानों को 74 रुपए कम दिए गए। इसी तरह उन्होंने रबी की ही अन्य फसलों के रेट के बारे में भी बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *