Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डविदेश

अंतरिक्ष यात्रा वर्जिन गेलेक्टिक ने टिकट की कीमत दोगुनी की

जेफ बेजोस और ब्रैनसन की अंतरिक्ष यात्रा के बाद रईसों के बीच अंतरिक्ष में जाना ‘नया कूल’ ट्रेंड बन रहा है। मिसाल के तौर पर, जेफ बेजोस की बगल वाली सीट पाने के लिए 159 देशों के 7,600 लोगों ने बोली लगाई थी। फाइनल बोली करीब 21 करोड़ रुपए की रही। इस दीवानगी को देखते हुए रिचर्ड ब्रैनसन के स्वामित्व वाली वर्जिन गेलेक्टिक पहले से घोषित कीमतों से लगभग दोगुनी कीमतों पर टिकट बिक्री शुरू करेगी।

कंपनी अब 3.35 करोड़ रुपए में टिकट बेच रही है। पहले यह कीमत 1.8 करोड़ रुपए रखी थी। इस कीमत पर 600 लोगों ने टिकट खरीदे थे। वर्जिन गेलेक्टिक के सीईओ माइकल कोलग्लजियर बताते हैं कि हम वैश्विक आबादी के लिए नए उद्योग का दरवाजा खोलकर खुश हैं। हमारी हर साल सैकड़ों स्पेसफ्लाइट संचालित करने की योजना है। कंपनी जल्द ही उड़ान यूनिटी 23 के तहत इतालवी वायु सेना के 3 सदस्यों को अंतरिक्ष में ले जाएगी।

तीन दिन प्रशिक्षण के साथ प्रति सीट 4.3 करोड़ रुपए में बुक है। शुरुआती 600 सीट बुक हैं। इसमें लगभग 1,000 संभावित ग्राहक जोड़े गए हैं, जिन्होंने 75 हजार रुपए जमा किए हैंं। फ्लाइट से पहले 3 दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान यात्रियों को अलग अनुभव देने के लिए प्रसिद्ध डिजाइनर जो रोहडे से करार किया है। रोहडे ने डिज्नी इमेजिनियरिंग में 4 दशक बिताए हैं और एनिमल किंगडम के लिए प्रमुख डिजाइनर के रूप में काम किया है।कंपनी ने आम लोगों में लकी ड्रा के जरिए दो मुफ्त सीटों की व्यवस्था की है। इसके लिए इच्छुक लोगों को चैरिटी में दान करना होगा। एक शख्स 6 हजार बार अपना पंजीकरण करा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *