Google Analytics Meta Pixel
खास खबरछत्तीसगढ़

दुर्ग भ्रमण के दौरान मछुआ कल्याण बोर्ड के सदस्य ने किया मछुआ किसानों से मुलाकात, बताई शासन की योजनाओं से मिलने वाली लाभ..

दक्षिणापथ, दुर्ग । छत्तीसगढ़ मछुवा कल्याण बोर्ड (छ.ग. शासन) के सदस्य देव कुमार निषाद का दौरा आज दुर्ग मे रहा। श्री निषाद के साथ मे मछुवा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष कुशल मटियारा, महामंत्री मनीष सोनवानी भी उपस्थित रहे। बोर्ड के सदस्य निषाद ने दुर्ग जिला मछुवारो के विभिन्न प्रकार की मिलने वाली योजनाओ की जानकारी ली और मछुवारो को सभी योजनाओ का लाभ मिले इस विषय पर चर्चा की। साथ ही ग्राम पुरदा, उतई से आये मछुवारा किसानो से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और विभाग के अधिकारियों से उनकी समस्याओं से अवगत कराया और त्वरित उनके समस्याओं का समाधान करने विभाग के अधिकारियों को आदेश दिये। मछली पालन विभाग की उप संचालक सुधा दास, मत्स्य निरिक्षक केनेरिया व विभाग के अधिकारी विशेष रुप से उपस्थित थे।