Google Analytics Meta Pixel
Uncategorised

सिर में भारीपन की समस्या को मिनटों में दूर करती है ये घरेलू नक़्शे!

दक्षिणापथ। आजकल हर कोई काम की वजह से जल्दी थक जाता है। क्योकि पहले की तुलना में आज इंसान बहुत ही व्यस्त रहने लगा है और अक्सर तनाव या थकान की वजह से सिर में भारीपन की समस्या हो जाती है। सिर में भारीपन दरअसल नर्वस सिस्टम से जुड़ी हुई समस्या है। सिर में भारीपन या हल्के दर्द के कारण किसी काम में मन नहीं लगता है और ध्यान लगाने में भी परेशानी होती है। कई बार ये सामान्य सिर दर्द या सिर का भारीपन इतना ज्यादा होता है कि उलझन होती है और दर्द बरदाश्त कर पाना मुश्किल हो जाता है। बाजार में सिर दर्द की बहुत सी दवाएं मौजूद हैं लेकिन इन दवाओं का हमारी सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। सिर में भारीपन की समस्या को आप कुछ घरेलू नुस्खों द्वारा भी ठीक कर सकते हैं।
एक्यूप्रेशर द्वारा – एक्यूप्रेशर तकनीक से मिनट भर में सिर दर्द ठीक करने के लिये अपने अंगुठे और तर्जनी के बीच की जगह पर हल्के से मसाज करें। इस प्रक्रिया को दोनों हथेलियों पर दोहरायें। उंगलियों के बीच के जगह को गोलाकार दिशी में हल्के से दबाव डालते हुए मसाज करें। इस तकनीक से आप एक मिनट में अपने सरदर्द राहत पा सकेंगे।
नींबू का प्रयोग – लगातार सिर में भारीपन या दर्द की शिकायत रहने पर एक ग्लास गर्म पानी में नींबू का रस मिलाकर पिएं या बिना दूध की चाय में नींबू की कुछ बूंदें मिलाकर उसे पिएं। इससे सिर दर्द में तुरंत आराम आ जाता है। सिर दर्द के लिए केवल नीबू के छिल्कों का पेस्ट बनाकर माथे पर मलने से भी सिर दर्द में जल्दी आराम आ जाता है। इसके लिए आप नींबू के छिलकों में थोड़ा सा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। फिर इसे अपने माथे पर कुछ देर के लिये लगा लें। कुछ देर आंखें बंद करके लेट जाये फिर इसे साफ कर लें। आपको राहत महसूस होगी।
सोंठ का प्रयोग – सूखे अदरक का पाउडर अर्थात सोंठ एक चम्मच लें, इसे पानी में मिलाएं और एक पैन में रखकर थोड़ा गर्म कर लें। अब आंच से हटाकर ठंडा होने के लिए इसे रख दें और जब यह थोड़ा सा ठंडा हो जाए (हल्का गर्म रहने दें) तो इसे माथे पर लगाएं। छोड़ी ही देर में आपका सिर दर्द छू मंतर होने लगेगा।