Google Analytics Meta Pixel
खास खबरछत्तीसगढ़

हरेली तिहार पर माता-पिता की स्मृति में लोगों ने लगाए पौधे

दक्षिणापथ, दुर्ग। छत्तीसगढ़ के किसानों के खुशियाली का पर्व हरेली तिहार रविवार को शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में पूरे उत्साह के साथ पारंपरिक रुप से मनाया गया। इस अवसर पर दुर्ग स्थित सुराना कॉलेज ग्राउंड मेें नगर निगम के एमआईसी प्रभारी दीपक साहू, समाजसेवी संजय डहरवाल एवं अन्य गणमान्य नागरिकों ने अपने माता-पिता की स्मृति में वृक्षारोपण कर वृक्षों के संरक्षण का संकल्प लिया। वृक्षारोपण में फलदार व छायादार पौधे सैकड़ों की संख्या में लगाए गए। कार्यक्रम में शहर विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल अतिथि के रुप में शामिल हुए। उन्होने भी पौधे रोप कर वृक्षारोपण कार्यक्रम की भावनाओं की सराहना की। विधायक अरुण वोरा ने कहा कि माता-पिता का साया सौभाग्यशाली लोगों को मिलता है। उनके सेवा में हमे कोई कसर बाकी नही रखना चाहिए, क्योंकि उनकी कमी कभी पूरी नही की जा सकती है। माता-पिता के स्मृति में लोगों ने वृक्षारोपण कर सराहनीय कार्य किया है। महापौर धीरज बाकलीवाल ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि पेड़ हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। इससे हमें आक्सीजन मिलता है। जागरुक लोगों ने यह आयोजन कर पर्यावरण संरक्षण का बड़ा संदेश दिया है। कार्यक्रम को सुराना महाविद्यालय शिक्षण समिति के अध्यक्ष प्रवीण तिवारी, एमआईसी प्रभारी दीपक साहू, पूर्व पार्षद अलताफ अहमद ने भी संबोधित किया। संचालन अधिवक्ता ऋषिकांत तिवारी ने किया। इस अवसर पर एमआईसी प्रभारी मनदीप सिंह भाटिया, एल्डरमैन राजेश शर्मा, श्री सांई मंदिर समिति अध्यक्ष श्रीकांत समर्थ, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष अजय मिश्रा, खेल कोच दिलीप इंग्ले, कांग्रेस नेता शिवाकांत तिवारी, हेमंत तिवारी, कंचन शुक्ला, मनोज चंद्राकर, संतोष खिरोडकर, विनय चंद्राकर, संतोष यदु, राजेन्द्र शर्मा के अलावा गणमान्य नागरिक मौजूद थे।