Google Analytics Meta Pixel
खास खबरछत्तीसगढ़राजनीती

विधायक निधी से निर्मित वाचनालय भवन का वोरा ने किया लोकार्पण

दक्षिणापथ, दुर्ग। वार्ड 40 सुराना कॉलेज वार्ड में वार्ड पार्षद श्रीमती नजहत परवीन के पहल पर शिव शक्ति हनुमान राधा-कृष्ण नवग्रह मंदिर कसारीडी के पास विधायक निधि से निर्मित वाचनालय भवन का लोकार्पण दुर्ग के विधायक छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री अरुण वोरा एवं दुर्ग नगर निगम के महापौर धीरज बाकलीवाल जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष गया पटेल एवं वार्ड पार्षद श्रीमती नजहत परवीन, पूर्व पार्षद अलताफ अहमद व मंदिर समिति की अध्यक्ष रंजना गुप्ता के विशेष आतिथ्य में किया गया। वही समिति की महिलाओं ने अरुण वोरा, गया पटेल, धीरज बाकलीवाल, नजहत परवीन, अलताफ अहमद का शाल श्रीफल से स्वागत किया। अरुण वोरा के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया कि आपने वाचनालय भवन बना कर हम महिलाओं को एक बहुत बड़ी सौगात दी है।

लोकार्पण समारोह में श्रीमती रंजना गुप्ता, राज्यश्री गुप्ता, सविता भटनागर, शकुंतला चंद्राकर, शिवाकांत तिवारी, हेमंत तिवारी, देवेश मिश्रा, अजय मिश्रा, सुशील गुप्ता, आनंद श्रीवास्तव, कमलेश नागरची, सरस्वती गुप्ता, भुवनेश्वरी गंजीर, बिंदु भूवाल, पुष्पा बाथो, बिंदु राजपूत, उर्वशी दिल्लीवार, सरिता मिश्रा, नीलू सिंह, शारदा साहू, अनीता शुक्ला, पुष्पा गहरवार, विशाखा कुर्रे, विभा भंडारकर, शबाना रानी, संगीता अग्रवाल, रत्ना नामदेव, अनिल अग्रवाल, श्रद्धा मिश्रा, अवंतिका गुप्ता, विभूति गुप्ता, आशा साहू, अनीता गुप्ता, घनश्याम सारस्वत, कामिनी श्रीवास्तव, मोहम्मद उस्मानी शेखर साहू, शोमू मुखर्जी उपस्थित थे।