Google Analytics Meta Pixel
Uncategorised

आरईडी कर्मियों संग ईडी वक्र्स ने भी जगाई सुरक्षा के प्रति जागरुकता की अलख

दक्षिणापथ.भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट के रिफै्रक्टरी इंजीनियरिंग विभाग (आरईडी) द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत सोमवार की सुबह बोरिया गेट के फ्लाईओवर, रेलवे क्रासिंग के निकट पोस्टर्स, प्लेकार्ड लेकर जागरुकता अभियान चलाया गया। इस दौरान बीएसपी के ईडी वक्र्स अंजनी कुमार ने भी अपनी भागीदारी दी और कर्मियों-अफसरों का हौसला बढ़ाया। आयोजन में कर्मियों की बड़ी संख्या में भागीदारी रही। इस दौरान जनरल शिफ्ट में आने वाले ऐसे कर्मियों को रोक कर समझाइश दी गई जो हेलमेट,मास्क और सीटबेल्ट नही लगाए थे।

इस कार्यक्रम में महाप्रबंधक प्रभारी अरुण कुमार मिश्रा, अरविंद चंद गोयल, अशोक कुमार गुप्ता, आर गोपाल कृष्णन, उप महाप्रबंधक संदीप श्रीवास्तव,सतीश कुमार अग्रवाल सहायक महाप्रबंधक जितेंद्र शर्मा, इन्द्रदीप चटर्जी, मोहम्मद साबिर, फिलोमीना एक्का, अनिल पाधी, रावेश गुप्ता, और अन्य अधिकारी एवम कर्मचारी उपस्थित थे। इस जागरुकता मुहिम को सफल बनाने में मुख्य महाप्रबंधक (सेफ्टी) जीपी सिंह, और विभागीय सुरक्षा अधिकारी भरत गोयल की मुख्य भूमिका रही।